35वीं वाहिनी मंडला में गरबा की धूम, सेनानी श्री राजेश रघुवंशी सपरिवार हुए शामिल
35वीं वाहिनी, विसबल मंडला में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा पंडाल में गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक/सेनानी श्री राजेश रघुवंशी (आई.पी.एस.) सपरिवार शामिल हुए और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर गरबा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उप सेनानी श्री इंद्र सिंह परस्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सतीश चतुर्वेदी, एड्जुटेंट श्री बलवीर चावड़, सहायक सेनानी श्रीमती रुचिता चतुर्वेदी सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Home Department of Madhya Pradesh
8 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026