नर्मदा किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापा, 70 लीटर कच्ची शराब जब्त
जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में मंडला वृत्त के ग्राम खुड़िया में नर्मदा नदी के किनारे एवं कछार क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान करीब 115 डिब्बों में भरा 1150 किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई और शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तनों को भी नष्ट किया गया।
आबकारी बल को देखकर अवैध शराब बनाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब एवं नष्ट किए गए लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 500 रुपये बताई गई है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026