तिजारा: तिजारा में जैन मुनि ने दिया धर्म संदेश, जीव मात्र पर दया करने की बात कही
Tijara, Alwar | Sep 10, 2026 तिजारा के जैन मंदिर अध्यक्ष मुकेश जैन ने गुरुवार शाम 7:00 बजे बताया की जैन मुनि ने धर्म संदेश देते हुए कहा कि जैन धर्म केवल आध्यात्मिक साधना का मार्ग नहीं बल्कि मानवता करुणा परस्पर सहयोग उदारता और सामाजिक समरसता का जीवन दर्शन है। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विर्मसागर महामुनि राज ने जैन समाज और आर्थिक संपन्नता एक चिंतन विषय पर समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया।