पतनेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पुल पर भी लगा भीषण जाम!
जमुई के प्रसिद्ध पतनेश्वर नदी में छठ महापर्व को लेकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के बाजार और पुल तक लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पुल पर जाम की स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था संभालने और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को विशेष पहल करने की जरूरत है।
#Jamui #PatneshwarDham #ChhathPuja
Jamui, Jamui | Nov 12, 2026