तिजारा: भिवाड़ी में व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी अटकी, सेक्टर चार गौरवपथ पर नीलामी की योजना तैयार की गई थी
Tijara, Alwar | Nov 7, 2026 भिवाड़ी आवासन मंडल ने अरावली विहार व्यावसायिक भूखंड की तरह ही सेक्टर 4 गोरवपथ पर नीलामी की योजना तैयार की थी इस नवरात्रि और दीपोत्सव के दिनों में नीलामी की तैयारी थी लेकिन इन भूखंड पर विकास कार्य अधूरे होने से मामला अटक गया है। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अब मंडल की योजना आगामी वर्ष में नवरात्रि के अवसर पर नीलामी खोलने की है।