सूफी महोत्सव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सुरक्षा से लेकर प्रचार-प्रसार तक दिए निर्देश
जहानाबाद : आगामी सूफी महोत्सव के भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महोत्सव की तैयारियों, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सूफी महोत्सव का उद्देश्य सूफी परंपरा और संतों की विरासत को सम्मान देने के साथ प्रेम, शांति एवं सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। महोत्सव के माध्यम से जिले में पर्यटन को भी नई पहचान देने की दिशा में कार्य किया जाना है।
बैठक में कलाकार चयन समिति, क्रय एवं सत्यापन समिति समेत गठित विभिन्न समितियों के दायित्वों की समीक्षा की गई। कलाकार चयन समिति को योग्य कलाकारों के चयन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश अपर समाहर्ता विभागीय जांच को दिया गया। स्थानीय स्तर पर सूफी संगीत का