श्रावण पूर्णिमा पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद
जहानाबाद : श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर बराबर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सुरक्षा को लेकर जहानाबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ प्रबंधन से लेकर श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक तक पुलिस जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं।
जहानाबाद पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मंदिर परिसर में प्रवेश करें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। सहायता के लिए श्रद्धालु नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस की मुस्तैदी का उद्देश्य श्रद्धालुओं की भक्ति की राह को सुरक्षित, सुगम और सुखद बनाना है।