बड़ी खबर | पूर्णिया से बच्चा लापता, परिजनों ने लोगों से लगाई मदद की गुहार!
पूर्णिया जिले के पटेगना निवासी शौर्य कुमार नाम का बच्चा लापता हो गया है। सोशल मीडिया पर परिजनों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, शौर्य कुमार सुबह करीब 9 बजे घर के कमरे से निकला था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं पहुंचा है।
बच्चे के लापता होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी शौर्य कुमार कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 9664207228
🙏 कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि बच्चे को ढूंढने में मदद मिल सके।
#Purnia #PurniaNews #MissingChild #ShauryKumar #Patengna MissingPerson BiharNews HelpFindChild पूर्णिया बच्चालापता गुमशुदगी