पूर्णिया में बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी! 20 से 30 एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद, खेतों में फसल की बर्बादी देख भावुक हुए किसान, सरकार से मुआवजे की लगाई गुहार। किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर धान की खेती की थी, लेकिन बारिश के कारण पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। अब किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। पीड़ित किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
#Purnia #पूर्णिया #BiharNews #किसान #धानकीफसल #फसलक्षति #बारिश #किसानोंकीसमस्या #मुआवजाकीमांग #कृषिसंकट #PurniaNews #BiharBreakingNews #farmernews