जमुई: कटौना नदी में 05 वर्षीय मासूम बच्ची डूबी, पिता ने बचाया
जमुई जिले कटौना नदी घाट में शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे रामजी साव की 05 वर्षीय पुत्री लाडो कुमारी अचानक नदी में बने गड्ढे में गिरकर डूब गई। इसके बाद राम जी साव द्वारा फौरन डूबी हुई पुत्री को ढूंढ कर निकल गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची के फेफड़े में पानी चले जाने की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रामजी साव ने बताया कि वह शौच के लिए नदी किनारे गए थे। साथ में उनका पुत्र और पुत्री भी जिद आ गया। इस दौरान वह शौच करने गए और पुत्र व पुत्री नदी किनारे खेलने लगी। जब शौच करने के बाद आए तो देखा कि पुत्री लाडो कुमारी गायब है। इसके बाद पास में बने नदी के गड्ढे में ढूंढा गया तो लाडो कुमारी डूबी हुई पाई गई। जिसे फौरन बेहोशी अवस्था में निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया, फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में ही बच्ची का इलाज चल रहा है। #jamui #CrimeNews #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Nov 20, 2026