मसूरी टैक्सी कार ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय पर हमले से भड़का आक्रोश, मसूरी में लगाया जाम
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े टैक्सी कारोबारी, मौके पर पहुंची पुलिस
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर शाम मसूरी टैक्सी-कार ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय पर कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने से टैक्सी कारोबारियों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज एसोसिएशन के सदस्यों ने मसूरी के मैसोनिक लॉज क्षेत्र में जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
टैक्सी कारोबारियों का कहना है कि जब तक हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। टैक्सी एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। अब पुलिस की कार्रवाई और जाम खुलने को लेकर स्थिति बनी हुई है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #Landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Oct 21, 2026