#गोंडा जा रहे भीम आर्मी #चंद्रशेखर_आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोके जाने का आरोप, कार्रवाई की मांग...
#गोंडा के #परसपुर थाना क्षेत्र में विनोद कुमार सहनी निषाद की ह**त्या के बाद पी*ड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी के रामनगर में रोके जाने का आरोप लगाया गया है। काफिले की ओर से दावा किया गया कि इस दौरान कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर अ**भद्रता और ह**मला किया।
प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, वह लखनऊ से बाराबंकी होते हुए गोंडा जा रहा था। रामनगर में पुलिस ने काफिले को रोक लिया। इसी दौरान कथित वि***वाद की स्थिति बनी।
काफिले की ओर से बाराबंकी पुलिस से मांग की गई है कि कथित ह**मले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और वह कार्यकर्ताओं से मा*फी मांगे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ता लो*कतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। हालांकि, किसी भी विरोध को शांतिपूर्ण और लो*कतांत्रिक तरीके से किए जाने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में विनोद कुमार सहनी निषाद की पर ह**मला कर ह**त्या कर दी गई थी। इसी मामले में पी*ड़ित परिवार से मुलाकात के लिए यह काफिला गोंडा जा रहा था।
काफिले पर ह*मले और पूरे घ*टनाक्रम से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Balrampur, Balrampur | Sep 13, 2026