जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ने नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री अरुण कुमार के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पानी टंकी वार्ड नंबर 39 और रोईन क्लब वार्ड नंबर 14 में घाट पर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से घाटों की साफ-सफाई और छठ व्रतियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता बैरिकेडिंगरंग कराने का निर्देश दिया गया।
साथ ही मोतीझील सहित शहर के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों की शीघ्र साफ-सफाई कराने, कचरा हटाने और घाटों का रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पानी की गहराई को देखते हुए खतरनाक और गहरे स्थानों को चिह्नित कर वहाँ मजबूत बैरिकेडिंग कराने और लाल झंडा लगा देने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें।
जिला प्रशासन और मोतिहारी नगर निगम द्वारा शहर के सभी छोटे-बड़े छठ घाटों को छठ व्रतियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police