नगर क्षेत्र मोतिहारी में अधिस्ठापित कराए जा रहे गैस पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर की गई समीक्षा
जिलाधिकारी श्री सौरव सुमन यादव के निर्देश के आलोक में नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिष्ठापित कराया जा रहे पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पदाधिकारी, सदर एसडीओ, एसडीपीओ सदर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, बुडको, पीएचईडी, विद्युत, जिला अग्निशाम पदाधिकारी, जिला प्रबंधक भारत दूर संचार निगम लिमिटेड, सेंटर मैनेजर जिओ, जोनल सर्विस मैनेजर एयरटेल और जोनल सर्विस मैनेजर वोडाफोन उपस्थित थे।
नगर आयुक्त के द्वारा सर्वप्रथम भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पदाधिकारी से नगर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई और निर्देश दिया गया कि जो कार्य किया जा रहे हैं इसकी संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त लेंगे। नगर आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी के पदनाम और मोबाइल नंबर के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया जाए एवं जहां पाइप लाइन के कार्य किये जा रहे हैं उसकी डिटेल्स उस ग्रुप में डाला जाए ताकि संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी मिल सके।
भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पदाधिकारी के द्वारा नगर क्षेत्र में चल रहे कार्यों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया और बताया गया कि धरातल (जमीन) से 1.2 मीटर नीचे गैस पाइप को डाला जा रहा है जो प्रोटोकॉल के अनुसार है। जहां-जहां भी गैस पाइप लगाया जा रहा है वहां पर पिलर के माध्यम से मार्किंग/प्रदर्शित किया जा रहा है और पिलर पर टॉल फ्री नं 1800224344 भी अंकित है। इसके अतिरिक्त आपातकालीन नंबर 7294 899 224 भी प्रदर्शित किया जा रहा है जिसका आपात स्थिति में उपयोग किया जा सके।
नगर आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया किसी भी मोहल्ले में कार्य प्रारंभ होने से पहले मोहल्ले वासियों के साथ-साथ सभी विभागीय पदाधिकारी को भी बता दें ताकि उनको इसकी जानकारी हो जाए। इसके लिए अंतर विभागीय समन्वय की आवश्यकता है। सभी पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और कोई भी निर्माण कार्य वस्तु स्थिति को समझते हुए ही किया जाना चाहिए ताकि कहीं कोई दुर्घटना नहीं हो। निर्माण कार्य के दौरान अगर कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाना को भी दे दिया जाए।
नगर आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि जहां कहीं भी कार्य चल रहा है उसका ग्रुप में फोटो शेयर किया जाए और उसका डिटेल्स भी डाला जाए ताकि सभी संबंधित पदाधिकारी को इसकी जानकारी मिल सके।
नगर निगम के अभियंता को निर्देश दिया गया कि नगर क्षेत्र में कहीं भी नाली का निर्माण किया जाना है तो गैस पाइपलाइन की जानकारी समुचित रूप से प्राप्त कर लिया जाए कि कहां-कहां गैस पाइपलाइन पहले से बिछा हुआ है।
बैठक में निर्देश दिया गया कहीं से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका शीघ्र समाधान किया जाए। इसमें रेस्पॉन्ड टाइम पर बिल्कुल ध्यान दिया जाए। इस कार्य में लापरवाही नहीं चलेगी। नगर आयुक्त के द्वारा गैस पाइपलाइन को लेकर लोगों को जागरूक करने की भी बात कही गई।
पीएनजी उपभोक्ताओं को दीपावली के अवसर पर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए गए जिसमें कहा गया कि गैस पाइपलाइन और वाल्व चेंबर के पास पटाखे या तेल के जिए ना जलाएं, रसोई में पीएनजी पाइपलाइन या मीटर के पास मोमबत्तियां/दिए ना रखें, गैस की गंध आने पर कोई भी बिजली का स्विच चालू या बंद ना करें, सजावटी बिजली की झालर को गैस पाइपलाइन के संपर्क में ना आने दें, गैस पाइपलाइन और उपकरणों का किसी अन्य कार्य के लिए सहारे के रूप में उपयोग न करें, बच्चों को गैस पाइपलाइन, मीटर और बल्ब से दूर रखें, गैस का उपयोग करते समय उचित वेंटिलेशन के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar