नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजुआ गांव में शनिवार सुबह 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत
नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजुआ गांव में शनिवार सुबह 26 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नसरुल नेशा उर्फ राबड़ा खातून, पति रहमान मियां के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने इसे दहेज के लिए की गई हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।