नाथनगर: नाथनगर में सिंदूर खेला कर सुहागिनों ने मां को लगाया सिंदूर, नम आंखों से दी विदाई
मां दुर्गा की विदाई के साथ बुधवार को नाथनगर का माहौल भक्तिमय होने के साथ भावुक हो गया। बंगाली परंपरा के अनुसार स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हर्ष और विषाद के बीच विसर्जन किया गया। इससे पहले पूजा पंडालों में सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई।