बहादुरपुर: अथाईखेड़ा के पास सड़क हादसे में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
अथाईखेड़ा के पास मंगलवार को शाम लगभग 4:30 बजे हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी दौरान संयोगवश मौके से गुजर रहे मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। सड़क पर तड़प रहे घायलों को देखकर विधायक ने बिना किसी औपचारिकता के स्वयं मदद की कमान संभाली।