ओबरा: दुद्धी में सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
Obra, Sonbhadra | Aug 30, 2026 सोनभद्र के दुद्धी नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने रविवार को नगर के वार्ड नंबर 8 एवं 11 में लाडे खां के घर से मुनीजी के घर तक बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन कर कार्य का शिलान्यास किया। भूमि पूजन के मौके पर मनोनीत सभासद सुमित सोनी के अलावा सभासद राकेश आजाद,धीरज जायसवाल ,शाहिद खान,निरंजन गुप्ता एवं अजय चन्द्रवँशी व अन्य उपस्थित रहे।