समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1929,
दिनांक 20/11/2026,
==================
खुट्टी धुनेली पंचायत सरकार भवन एवं विकास योजनाओं का जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण:-
जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने शुक्रवार को श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुट्टी धुनेली स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव तथा आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
इसके साथ ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का भी स्थल निरीक्षण किया।
उन्होंने योजनाओं की गुणवत्ता, भौतिक प्रगति और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी (RO) तथा पंचायत एवं प्रखंड स्तर के संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#cmsamrat
#samrarchoudhary
11 views | Purnia, Bihar | Nov 20, 2026