समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1930,
दिनांक 20 नवंबर 2026,
==================
जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसका उद्देश्य छूटे हुए पात्र लोगों, प्रवासी मजदूरों तथा ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों और झुग्गी-बस्तियों जैसे क्षेत्रों के वंचित समुदायों तक फाइलेरिया रोधी दवा पहुंचाना, संक्रमण की स्थिति का आकलन करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान की प्रमुख गतिविधियां:-
विशेष गतिविधियां: चिन्हित 22 गांवों में 21 नवंबर 2026 से और शेष निर्धारित क्षेत्रों में 25 नवंबर 2026 से विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
नाइट ब्लड सर्वे (NBS):-- माइक्रोफाइलेरिया की पहचान और संक्रमण के आकलन के लिए 23 नवंबर 2026 से नाइट ब्लड सर्वे शुरू होगा, जिसके तहत रात्रि 10 बजे तक रक्त के नमूने एकत्र किए जाएंगे।
प्रशिक्षण कार्यशाला:-- रक्त संग्रह,नमूनों के रखरखाव और जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एएनएम स्कूल, पूर्णिया में लैब टेक्नीशियन और संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा मोहन दास, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर, डीपीएम सोरेन्द्र कुमार दास, डब्लूएचओ, यूनिसेफ, पिरामल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के नेतृत्व में अभियान के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे नाइट ब्लड सर्वे में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें, पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित करें, आसपास जलजमाव न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026