समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1934,
दिनांक: 20/11/2026,
==================
अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय जलालगढ़ का किया निरीक्षण:-
अभिलेखों एवं कर्मियों की उपस्थिति का किया सत्यापन, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा कार्यालय परिसर में नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश:-
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) श्री विग्नेश टी०ए० (भा०प्र०से०) द्वारा शुक्रवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, जलालगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ एवं अंचलाधिकारी, जलालगढ़ उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया।
इस दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति, उपस्थिति पंजी एवं अवकाश पंजी की जांच की गई।
साथ ही सभी लिपिकों की लॉगबुक, कार्यालय की प्राप्ति एवं निर्गत पंजी तथा नजारत की रोकड़ बही का भी अवलोकन एवं सत्यापन किया गया।
अंचल कार्यालय में लंबित अनुग्रह अनुदान राशि से संबंधित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त लोक सूची से संबंधित लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने हेतु अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ लिपिकों की लॉगबुक पूर्ण रूप से संधारित नहीं थी।
इस पर संबंधित लिपिकों को लॉगबुक अद्यतन एवं पूर्ण रूप से संधारित करने तथा प्रत्येक माह संबंधित कार्यालय प्रधान से उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर की रंगाई पुताई कराने की आवश्यकता पाई गई। इस संबंध में परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव के साथ आवश्यक रंगाई पुताई कराने का निर्देश दिया गया।
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर स्थित शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा उसे सदैव क्रियाशील एवं उपयोग योग्य बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय कक्ष के बाहर आमजनों से मिलने के निर्धारित समय से संबंधित सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यालय आने वाले नागरिकों को पदाधिकारियों से मिलने में सुविधा हो।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026