Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
pcnews.com
देखिए तो क्या हो रहा है? पूर्णिया पूर्व सपनी का वीडियो बताया जा रहा है....
Purnia East, Purnia
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1933, दिनांक: 20/11/2026, ================== आगामी ब्लैकआउट एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक:- उप नियंत्रक-सह-अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश:- आगामी 23 से 27 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली ब्लैकआउट एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को उप नियंत्रक-सह-अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) श्री विग्नेश टी०ए० (भा०प्र०से०) द्वारा नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) के स्वयंसेवकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को निर्धारित तिथि पर ब्लैकआउट एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें अभ्यास के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन, आपसी समन्वय एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सभी गतिविधियों को संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उक्त अभ्यास के दौरान अग्निशमन कार्य (फायर फाइटिंग) तथा खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) का सिमुलेशन अभ्यास भी कराया जाएगा। इसके माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में आग पर नियंत्रण, प्रभावित व्यक्तियों की खोज एवं सुरक्षित बचाव तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की तैयारियों का अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास के दौरान संपन्न सभी गतिविधियों का विधिवत अभिलेखीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) भी किया जाएगा तथा संबंधित अभिलेख नागरिक सुरक्षा निदेशालय को प्रेषित किए जाएंगे। उप नियंत्रक-सह-अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूर्ण तत्परता एवं समन्वय के साथ अभ्यास को सफल बनाएं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी सुनिश्चित की जा सके। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1934, दिनांक: 20/11/2026, ================== अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय जलालगढ़ का किया निरीक्षण:- अभिलेखों एवं कर्मियों की उपस्थिति का किया सत्यापन, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा कार्यालय परिसर में नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश:- अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) श्री विग्नेश टी०ए० (भा०प्र०से०) द्वारा शुक्रवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, जलालगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ एवं अंचलाधिकारी, जलालगढ़ उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया। इस दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति, उपस्थिति पंजी एवं अवकाश पंजी की जांच की गई। साथ ही सभी लिपिकों की लॉगबुक, कार्यालय की प्राप्ति एवं निर्गत पंजी तथा नजारत की रोकड़ बही का भी अवलोकन एवं सत्यापन किया गया। अंचल कार्यालय में लंबित अनुग्रह अनुदान राशि से संबंधित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त लोक सूची से संबंधित लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने हेतु अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ लिपिकों की लॉगबुक पूर्ण रूप से संधारित नहीं थी। इस पर संबंधित लिपिकों को लॉगबुक अद्यतन एवं पूर्ण रूप से संधारित करने तथा प्रत्येक माह संबंधित कार्यालय प्रधान से उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर की रंगाई पुताई कराने की आवश्यकता पाई गई। इस संबंध में परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव के साथ आवश्यक रंगाई पुताई कराने का निर्देश दिया गया। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर स्थित शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा उसे सदैव क्रियाशील एवं उपयोग योग्य बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय कक्ष के बाहर आमजनों से मिलने के निर्धारित समय से संबंधित सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यालय आने वाले नागरिकों को पदाधिकारियों से मिलने में सुविधा हो। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1930, दिनांक 20 नवंबर 2026, ================== जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका उद्देश्य छूटे हुए पात्र लोगों, प्रवासी मजदूरों तथा ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों और झुग्गी-बस्तियों जैसे क्षेत्रों के वंचित समुदायों तक फाइलेरिया रोधी दवा पहुंचाना, संक्रमण की स्थिति का आकलन करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना है। अभियान की प्रमुख गतिविधियां:- विशेष गतिविधियां: चिन्हित 22 गांवों में 21 नवंबर 2026 से और शेष निर्धारित क्षेत्रों में 25 नवंबर 2026 से विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। नाइट ब्लड सर्वे (NBS):-- माइक्रोफाइलेरिया की पहचान और संक्रमण के आकलन के लिए 23 नवंबर 2026 से नाइट ब्लड सर्वे शुरू होगा, जिसके तहत रात्रि 10 बजे तक रक्त के नमूने एकत्र किए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला:-- रक्त संग्रह,नमूनों के रखरखाव और जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एएनएम स्कूल, पूर्णिया में लैब टेक्नीशियन और संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा मोहन दास, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर, डीपीएम सोरेन्द्र कुमार दास, डब्लूएचओ, यूनिसेफ, पिरामल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के नेतृत्व में अभियान के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे नाइट ब्लड सर्वे में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें, पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित करें, आसपास जलजमाव न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026
घोरघट में भीषण अगलग्गी, बाइक समेत ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख
Purnia East, Purnia | Nov 20, 2026
पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, ₹88,900 नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद, अभियुक्त की पहचान हक्का घाट टोल निवासी मो रब्बान रहमानी के रूप में हुआ है
Purnia East, Purnia | Nov 20, 2026
लूज मोशन की परेशानी से जूझ रहे वायरल छोटू दादा पहुंचे कटिहार के लेलहा चौक, वैद्य जी ने किया इलाज! #ChotuDada #ViralChotuDada #Katihar #LelhaChowk #AyurvedicCenter #BiharNews #ViralVideo #BreakingNews #NewsUpdate
Purnia East, Purnia | Nov 20, 2026
कुसुम कुमारी, (केंद्र प्रशासक) वन स्टोप सेंटर, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1929, दिनांक 20/11/2026, ================== खुट्टी धुनेली पंचायत सरकार भवन एवं विकास योजनाओं का जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण:- जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने शुक्रवार को श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुट्टी धुनेली स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव तथा आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की गुणवत्ता, भौतिक प्रगति और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी (RO) तथा पंचायत एवं प्रखंड स्तर के संबंधित कर्मी उपस्थित थे। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #cmsamrat #samrarchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026