शहर में मिठाई दुकानों और कैफे पर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जबकि चार दुकानों पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।कार्रवाई के दौरान निहारिका स्थित मधु स्वीट्स से खोवा और टीपी नगर स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स से काजू कतली का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
वहीं, खाद्य मानकों का पालन नहीं करने पर निहारिका की रवि डेयरी पर 3 हजार रुपये और लल्ला कैफे पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा टीपी नगर स्थित नेचुरल स्वीट्स पर 3 हजार और सुगर क्राउन पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस तरह चार प्रतिष्ठानों पर कुल 13 हजार रुपये की जुर्माना कार्रवाई की गई।
प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। अब देखना होगा कि इस सख्ती से खाद्य कारोबारियों में कित
Korba, Korba | Nov 2, 2026