जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेमीपाली निवासी लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग अपनी एक्टिवा स्कूटी से उरगा चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संकरी सड़क और मार्ग पर खड़े वाहनों के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर के पहिए की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोरबा से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#korba #urga #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #news
Korba, Korba | Nov 4, 2026