छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में गूंजा विकास और सुशासन का संकल्प, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा– अटल जी का सपना हो रहा साकार
कोरबा। JB News Korba Chhattisgarh | मनीष जायसवाल
छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना वर्ष के अवसर पर कोरबा जिले में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में हुआ। घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर खेल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदन के साथ हुआ। पूरा परिस�
Korba, Korba | Nov 3, 2026