कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर की रात बदमाशों ने राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। गंगा नगर बाजार के पास 7 से 8 आरोपियों ने बाइक सवारों को रोककर बेल्ट, डंडे और मुक्कों से मारपीट की। वहीं चाकू दिखाकर तीन मोबाइल और 500 रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।
मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने निशांत प्रसाद केवट, शिवा बिंझवार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#viral #chhattisgarhupdate24 #korba #chhattisgarh #update
Korba, Korba | Nov 2, 2026