जयसिंहनगर: नगर के वार्ड नंबर-12 से किशोरी हुई लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी किशोरी के लापता होने का मामला शुक्रवार की शाम 4 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि लापता किशोरी के परिजन रोशनी बैगा पति रामनिवास बैगा निवासी वार्ड क्रमांक 12 जयसिंहनगर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी 14 वर्षीय किशोरी स्कूल जाने के लिए सुबह घर से निकली थी और वापस नहीं आई।