जयसिंहनगर: महुआ टोला गेट पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, चार लोग घायल, डायल 100 ने अस्पताल पहुंचाया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोला गेट के पास गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे दो मोटरसाइकिल में आमने सामने भिंड़त होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल में आमने सामने भिंड़त हो गई है जिसमें दो बाइक में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना बपर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।