खलीलाबाद: गोरखपुर की घटना पर सविता सलमानी महासभा ने किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर में डायल 112 के एक सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप के विरोध में भारतीय नई सविता सलमानी महासभा ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई, बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।