ऑपरेशन मुस्कान के तहत 39 लोगों को मिले खोए मोबाइल, 7.80 लाख रुपये के फोन बरामद
जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक ने 39 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। इस अभियान से लोगों को राहत मिली है और पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है।
जहानाबाद लाइव