भगवानपुर: बसही गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया, पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि मुक्त कराई
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बसही गांव में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे प्रशासन ने अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की। सीओ रानू कुमार के नेतृत्व में जिला से प्रतिनियुक्त पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से विवादित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।