जतारा: सिमरिया कछयाना खिरक में मुक्तिधाम की मांग को लेकर ग्रामीणों का वीडियो वायरल, जतारा विधायक से लगाई गुहार
जतारा विधानसभा की ग्राम पंचायत सिमरिया कछयाना खिरक के ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम बनवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर अपनी समस्या प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाते हुए विधायक हरिशंकर खटीक से मुक्तिधाम निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।