माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भादवामाता मंदिर विकास को मिली नई गति, 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत
कलेक्टर के मार्गदर्शन में चरणबद्ध एवं सुनियोजित रूप से किए जा रहे निर्माण एवं उन्नयन कार्य
नवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के प्रमुख आस्था के केंद्र श्री भादवामाता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चरणबद्ध एवं सुनियोजित रूप से विभिन्न निर्माण एवं उन्नयन कार्य किए जा रहे हैं। परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्य
हाल ही में भादवामाता मंदिर विकास के लिए आयुक्त उज्जैन संभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें दुकानों का आधुनिकीकरण, सावन रोड पर वाहन पार्किंग, लैंडस्केपिंग, सीसीटीवी एवं स्क्रीन सहित अन्य कार्य शामिल हैं। स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
शिखर एवं गर्भगृह निर्माण, लोक परिसर एवं अन्य विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रेषित किए गए हैं।
वर्तमान में 13.90 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्य प्रचलित हैं, जिनमें—
• मुख्य मंदिर के सामने हॉल निर्माण।
• मंदिर के प्रवेश द्वार एवं बाईं ओर पाथवे निर्माण।
• विश्रांति भवन-1 एवं कॉरिडोर निर्माण कार्य।
4 करोड़ रुपये से अधिक लागत के निर्माण एवं विकास कार्य पूर्ण
इनमें नवीन प्रसादालय, सत्संग भवन, श्रद्धा भवन एवं नवीन प्रसादालय पर 85 किलोवाट रूफटॉप सोलर पैनल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही बस स्टैंड से पिपलियारावजी रोड तक सीसी रोड एवं दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है।
भादवामाता मंदिर परिसर के विकास की यह कार्ययोजना मंदिर की धार्मिक गरिमा के अनुरूप आधुनिक एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास पर केंद्रित है। निर्माणाधीन कार्यों के साथ प्रस्तावित शिखर एवं गर्भगृह निर्माण, लोक परिसर एवं अन्य कार्यों को भी स्वीकृति प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है। इस प्रकार भादवामाता मंदिर परिसर के विकास कार्यों को योजनाबद्ध, चरणबद्ध एवं समग्र रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच
7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026