#डीकेन में #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान के तहत समाधान शिविर संपन्न
विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में तकनीक आधारित नवाचारों की दी जानकारी
एआई तकनीक से 10 मिनट में मिल रही स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट, व्हाट्सएप पर भी भेजी जा रही रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को #जावद विकासखंड की नगर परिषद डीकेन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं रोजगार में तकनीक आधारित नवाचारों पर जोर
विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने बताया कि एआई आधारित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव हो रही है। पूर्व में लगभग डेढ़ लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच में 25 हजार लोगों में बीमारी के शुरुआती लक्षण पाए गए तथा 518 गंभीर मरीजों को अहमदाबाद एवं इंदौर में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। अब दो लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच का नया चरण प्रारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इंफोसिस के सहयोग से 200 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें लगभग 75 प्रतिशत विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। जिले में विद्यार्थियों को एआई आधारित शिक्षा एवं डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जावद क्षेत्र में सात स्थानों पर रोबोटिक्स लैब स्थापित की जा रही हैं। इसी प्रकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए 10 वेदर स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से मौसम, संभावित कीट एवं फसल संबंधी बीमारियों की पूर्व जानकारी मिल सकेगी।
विधायक श्री सखलेचा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविरों में प्राप्त आवेदनों में लगभग 75 से 80 प्रतिशत का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने अधिक