घाटमपुर: 48 घंटे की बारिश से कच्चे मकान गिरे, कई घर ढहे और भैंस की हुई मौत
घाटमपुर क्षेत्र में करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते कई गांवों में कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं। कोरियां गांव में मकान गिरने से मलबे में दबकर एक भैंस की मौत हो गई।