आज दिनांक 01.09. 2026 को उपविकास आयुक्त महोदय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की समीक्षा बैठक की गई।
इस बैठक में सभी एनओसी प्राप्त भूमि जिनका भौतिक सत्यापन कर लिया गया है तथा भवन निर्माण योग्य उपयुक्त है उन्हें संबंधित एजेंसी यथा मनरेगा तथा नाबार्ड द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहे LAEO 1 बिहार शरीफ एवं LAEO 2 हिलसा को आवश्यकता अनुसार पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। पुनः एनओसी प्राप्त वैसी भूमि जो कि निर्माण योग्य वर्तमान में नहीं है उन्हें विभिन्न श्रेणी में कर्णांकित कर उसकी जगह अंचलाधिकारी के माध्यम से अन्य भूमि उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। इसके साथ ही लक्ष्य के अनुरूप सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिन जगहों पर विभिन्न एजेंसी से आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य चल रहे हैं उन पर गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करें।इस बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ,डायरेक्टर डीआरडीए ,डीपीओ मनरेगा एवं LAEO 1 बिहार शरीफ तथाLAEO 2 हिलसा के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Building Construction Department, Govt. of Bihar
ICDS Directorate Bihar
24 views | Nalanda, Bihar | Sep 1, 2026