अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद
पलवल, 13 सितंबर। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल ने अवैध हथियार रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को पुलिस टीम किठवाड़ी अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ललित उर्फ ललती निवासी गन्नीकी अवैध हथियारों के साथ पेलक मोड़ के पास खड़ा है। टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया।
तलाशी में दो अवैध देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियारों का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। उसके खिलाफ थाना चांदहट में बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Palwal, Palwal | Sep 14, 2026