महाकाल की रसोई चलाते हुए 5 वर्ष पूर्ण होने पर मैनेजमेंट ने प्रफुल्लित होकर आज विशेष व्यंजनों के साथ भंडारे का आयोजन किया। पलवल में महाकाल की रसोई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमन्द लोगों को मात्र दस रुपये में भरपेट भोजन कराया जाता। ताकि कोई भी कम से कम भूखा तो न सोए। यू तो प्रतिदिन 500 से 600 लोगों की मात्र दस रुपये का अंशदान लेकर भोजन खिलाया जाता है लेकिन आज पांच साल पूरे होने और विशेष आयोजन कर विशेष व्यंजन बनवाकर खिलाए गए। उससे पूर्व शांति और शुद्धि के हवन भी कराया गया।
Palwal, Palwal | Sep 13, 2026