लायंस भवन पलवल में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के विभिन्न बीमारियों से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। बीमारियों के उपचार एवं परामर्श के लिए सैंकड़ों लोग शिविर पहुंचे। रोगों के प्रति जागरूकता और घर बैठे उपचार देने के उद्देश्य से लगाए गए जांच सिविल के बारे में जानकारी देते हुए प्रशांत पथ लब के संचालक डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है लोग अपनी बीमारियों के प्रति बहुत उदासीन रहते हैं ऐसे लोगों को घर बैठे या घर के पास में स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ देने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया जिसमें रिलायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालड़ा,बंशीधर मखीजा तथा पंकज विरमानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
Palwal, Palwal | Sep 14, 2026