मरवन: करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ मंदिर से बदमाश दिनदहाड़े घंटा खोल कर हुए फरार
करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ में एनएच 722 के किनारे स्थित शिव मंदिर से गुरूवार की दोपहर में बदमाश मन्दिर का घंटा खोलकर फरार हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश तेजी से बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए । स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना करजा थाना पुलिस को दी है।