मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मड़वन से आर्म्स एक्ट के आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में
करजा थाना क्षेत्र के मड़वन से करजा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मड़वन निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई। चार दिन पूर्व ही गांव के ही दीपू सहनी ने उसके खिलाफ पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए करजा थाने में मामला दर्ज कराया गया था।