मरवन: करजा थाना क्षेत्र के बगहिया में छह लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के बगहिया से छह लीटर देसी चुलाई शराब के साथ करजा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बगहिया निवासी हरिमोहन राय के रूप में हुई । करजा पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।