मरवन: करजा थाने के दो के खिलाफ अपराध नियंत्रण एक्ट -3,20 के खिलाफ गुंडा एक्ट का प्रस्ताव व 155 पर धारा 107 की कार्रवाई
लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करजा थाने में निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत दो के खिलाफ अपराध नियंत्रण एक्ट 3, 20 के खिलाफ गुंडा एक्ट का प्रस्ताव व 155 के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को भेजी भेजी गई है।