मरवन: करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया पोखर के समीप चार पहिया वाहन की ठोकर से मामा भगिना जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया पोखर के समीप सोमवार की अहले सुबह चार पहिया वाहन की ठोकर से मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे छात्र व उसका मामा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर अस्पताल भेज दिया। जख्मी की पहचान जियन खुर्द निवासी 15 वर्षीय पवन कुमार व उसका मामा रौतिनिया निवासी राजकुमार महतो के रूप में हुई।