मरवन: करजा थाने के हाजत से चोरी का आरोपी युवक हाजत का चौखट उखाड़ हुआ फरार
रविवार की अहले सुबह करजा थाने के हाजत में बंद चोरी का आरोपी युवक हाजत का चौखट उखाड़ हाजत से फरार हो गया। मामला सामने आते ही थाने के पुलिसकर्मियों व अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। हाजत से फरार आरोपी की काफी खोजबीन की गई, मगर वह पकड़ में नहीं आया। आरोपी युवक की पहचान जैतपुर ओपी क्षेत्र के रामकृष्ण दुबियाही निवासी इंदल कुमार के रूप में हुई।