सोरांव: मऊ आइमा इलाके के कटरा दयाराम बागी में युवक ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बकराबाद निवासी गौतम चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार रविवार की सुबह करीब 6:45 बजे कटरा दयाराम प्राथमिक विद्यालय के समीप हुई।रास्ते में गांव के ही एक युवक, जो वर्तमान में जाम्हा ग्रामसभा में रहता है, ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए।