टीकमगढ़: टोरिया सुक्लान गांव में कीटनाशक दवा से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के टोरिया सुक्लान गांव में शुक्रवार को एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। महिला का नाम पूजा अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने खेत पर थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।