टीकमगढ़: चंदेरा सरपंच पुत्र की दबंगई, महिला को घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, SP कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
टीकमगढ़ जिले के जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत से शिकायतकर्ता ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि वह चंदेरा के कन्या छात्रावास में रसोइया का काम करती है। सरपँच पुत्र ने घर आकर धमकाया है। व जातिसूचक शब्दो से अपमानित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।