दारू: झरपो पीएमश्री विद्यालय में बच्चों ने पंखे व फिल्टर की कमी बताई, मुखिया बोले- मांग जायज, पंचायत से मिलेगा सहयोग
झरपो पीएमश्री विद्यालय में बच्चों ने बताई पंखे व फिल्टर की कमी, मुखिया बोले—मांग जायज, पंचायत से मिलेगा सहयोग। टाटीझरिया के पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झरपो में बुधवार को बाल सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया सह कांग्रेस जिला सचिव शिबू प्रसाद सोनी शामिल हुए और विद्यार्थियों से उन्होंने संवाद किया।