Public App Logo
सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलर्स संचालक से हुई 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों की सनसनीखेज उठाईगिरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल और लगातार 10 दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपियों (चांटी दास और नागेश्वर राव निवासी गंजाम, ओडिशा) की पहचान की। ओडिशा के गंजाम जिले में आरोपी चांटी दास के घर दबिश देकर पुलिस ने वहां छिपाकर रखे गए 300.92 ग्राम सोने के आभूषण और 1.168 किलोग्राम चांदी के जेवरात (कुल कीमत करीब 46 लाख रुपये) विधिवत जब्त कर लिए हैं। वारदात में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। #SurgujaPolice #CrimeNews #Sitapur #ChhattisgarhPolice #BigBreakdown #BreakingNews #JewelleryTheft #Ambikapur #PoliceAction #OdishaPolice #FatafatNews - Ambikapur News